नैमिषारण्य, उत्तर प्रदेश स्थित यह ट्रस्ट समाज सेवा से संबंधित समस्त कार्यों हेतु समर्पित है।
यज्ञ, हवन, संस्कार, पूजा एवं धार्मिक आयोजनों का निःशुल्क संचालन।
ग्रामीण एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा हेतु सहायता एवं संसाधन।
भंडारा एवं गरीब परिवारों को अन्नदान।
संस्कृत, वेद एवं ज्योतिष की निःशुल्क शिक्षा।
जरूरतमंदों हेतु स्वास्थ्य शिविर एवं आयुर्वेदिक सेवाएं।
विधवा, वृद्ध एवं असहाय के लिए राहत एवं सहयोग।
ट्रस्ट का मुख्यालय पवित्र तीर्थ नैमिषारण्य में स्थित है, जो 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि रही है।
संपर्क: +91 94737 60755
सनातन संस्कृति में गौ माता को पूज्य स्थान प्राप्त है। ट्रस्ट द्वारा नैमिषारण्य क्षेत्र में गौशाला का संचालन किया जाता है, जहाँ वृद्ध, असहाय एवं बीमार गौवंश की सेवा-सुश्रुषा की जाती है।
सनातन धर्म में प्रकृति को देवतुल्य माना गया है। ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे कार्यों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास किए जाते हैं।